RPF Constable Score Card 2025 OUT: -आज के इस लेख में हम बात करेंगे रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा आयोजित की गई आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। परीक्षा में भाग ले चुके लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है, क्योंकि आरपीएफ ने कांस्टेबल स्कोर कार्ड 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यह स्कोर कार्ड उम्मीदवारों के प्रदर्शन का विस्तृत विश्लेषण प्रदान करता है, जिसमें उनके रॉ मार्क्स, नॉर्मलाइज्ड स्कोर, परसेंटाइल और शॉर्टलिस्टिंग की स्थिति जैसी अहम जानकारियाँ शामिल हैं।
इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह से अपने स्कोर कार्ड को आसानी से ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही यह भी बताएंगे कि लॉगिन करते समय किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है और स्कोर कार्ड में कौन-कौन सी जानकारियाँ दी जाती हैं। यदि आप PET/PMT चरण के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं, तो आगे की प्रक्रिया के बारे में भी यहां विस्तार से जानकारी दी गई है। यदि आपने भी आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा दी थी, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होने वाला है। पूरी जानकारी के लिए लेख को अंत तक पढ़ें।
Overview of RPF Constable CBT Score Card 2025
Post Name | RPF Constable Score Card 2025 OUT: आरपीएफ कांस्टेबल स्कोर कार्ड 2025 जानिए कैसे करें डाउनलोड |
Recruitment Agency | Railway Protection Force (RPF) |
Post Name | Constable |
CEN No. | RPF 02/2024 |
Total Post | 4208 |
Exam Date | 02 March 2025 to 20 March 2025 |
Result Status | Released |
RPF Constable Result Released Date | 19 June 2025 |
RPF Constable Score Card 2025 Released Date | 20th June 2025 |
Official Website | rrbapply.gov.in |
आरपीएफ कांस्टेबल स्कोर कार्ड हुआ जारी
हाल ही में RPF कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का स्कोर कार्ड आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया गया है। अगर आपने यह परीक्षा दी थी और पहले ही परिणाम देख चुके हैं, तो अब आप अपने स्कोर कार्ड को भी चेक कर सकते हैं।
स्कोर कार्ड चेक करने का ऑफिसियल पोर्टल आपको स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए CEN RPF 02/2024 के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। इस पोर्टल का लिंक आपको हमारे लेख में मिलेगा या सीधे rrbapply.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
RPF Constable Score Card 2025 कैसे देखें?
डैशबोर्ड में आपको तीन विकल्प मिलेंगे, जिनमें से एक होगा Score Card। इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपका स्कोर कार्ड नीचे दिखाई देगा। इसमें निम्नलिखित जानकारियां होंगी:
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- रोल नंबर
- नाम
- जन्म तिथि
- सीबीटी परीक्षा की तारीख
- कुल प्रश्नों की संख्या
- कितने प्रश्न अटेम्प्ट किए
- कितने प्रश्न रद्द हुए
- रॉ मार्क्स (Out of 120)
- नॉर्मलाइज्ड मार्क्स (Out of 100)
- परसेंटाइल
- PET/PMT के लिए चयनित हुए या नहीं
क्या आप PET/PMT के लिए शॉर्टलिस्टेड हैं?
यदि आप PET/PMT के लिए शॉर्टलिस्टेड हैं, तो आपको उसी डैशबोर्ड में “Yes” शो होगा। इसके बाद आप PET/PMT का एडमिट कार्ड भी वहीं से डाउनलोड कर सकेंगे।
RPF Constable Score Card 2025 लॉगिन कैसे करें? स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

- सबसे पहले rrbapply.gov.in पर जाएं।
- “Candidate Login” सेक्शन में जाएं।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (जोकि आपकी जन्म तिथि – DDMMYYYY फॉर्मेट में होता है) भरें।
- कैप्चा कोड डालें और “Login” पर क्लिक करें।
लॉगिन करते ही आपके सामने डैशबोर्ड ओपन हो जाएगा।
RPF Constable Result 2025 PDF Download Links
Home Page | Sarkari DOT.com |
Download Score Card | Click Here |
Download Result | Click Here |
Download Cut Off Marks | Click Here |
Official Website | Click Here |
निष्कर्ष:
आरपीएफ कांस्टेबल स्कोर कार्ड 2025 का जारी होना उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा कदम है, जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया था। स्कोर कार्ड के माध्यम से आप न केवल अपने प्रदर्शन को समझ सकते हैं, बल्कि यह भी जान सकते हैं कि आप शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PMT) के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं या नहीं।
ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से स्कोर कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया सरल और आसान है, बस आपको अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से लॉगिन करना होता है। इस लेख में बताई गई स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी आपको स्कोर कार्ड डाउनलोड करने और समझने में मदद करेगी।
अगर आपने अभी तक अपना स्कोर कार्ड नहीं देखा है, तो देर न करें और तुरंत जाकर जाँच करें। साथ ही, यदि आप अगले चरण के लिए चयनित हुए हैं तो अपनी तैयारी शुरू कर दें।
हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। सरकारी नौकरी से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ और नियमित रूप से हमारा ब्लॉग विज़िट करते रहिए।